24 दिसंबर 2011 - 20:30

नई दिल्ली में मजलिसे ओलमाए हिन्द के ज्वाइंट सिकरेटरी मौलाना जलाल हैदर नक़वी ने अमेरिका को दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवादी क़रार देते हुए कहा .....

नई दिल्ली में मजलिसे ओलमाए हिन्द के ज्वाइंट सिकरेटरी मौलाना जलाल हैदर नक़वी ने अमेरिका को दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवादी क़रार देते हुए कहा कि दुनिया में जहां-जहां बद अमनी दिखाई दे रही है उसके लिए सिर्फ़ अमेरिका और इज़राईल ही ज़िम्मेदार हैं। उन्होने कहा कि अन्तर्राष्द्रीय स्तर पर मुसलमानों को आतंकवादी घोषित करके उनके विरुद्ध अत्याचारात्मक कार्यवाही करना अमेरिकी षडयंत्र का एक हिस्सा है। मौलाना ने कहा कि अमेरिका और इज़राईल अन्तर्राष्ट्रीय इस्लामिक एकता से डरे हुए हैं और मुस्लिम देशों में आने वाली इस्लामिक जागरुकता ने अमेरिकी षडयंत्र को नाकाम कर दिया है। उन्होने अमेरिकी अदालत के द्धारा 26/11 को हुए हमले के लिए ईरान को दोषी ठहराए जाने वाले निर्णय को ड्रामाई और राजनीतिक चुटकुला क़रार दिया और कहा कि वर्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले में इज़राईल और स्वयं अमेरिका सम्मिलित थे।
 मौलाना जलाल नक़वी ने मस्जिदे अक़सा को लेकर इज़राईली साज़िशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मस्जिदे अक़सा और बैतुल मुक़द्दस की सुरक्षा सभी मुसलिम देशों की ज़िम्मेदारी है जिसके लिए इस्लामिक राष्ट्रो को एकट्ठा होकर काम करने की आवश्यकता है। फ़िलिस्तीन के मुद्दे पर मौलाना ने कहा कि इस सम्बंध में भारत की नीति में परिवर्तन हुआ है जो कि प्रशंसनीय है।

.......

166